हिन्दू जागरण मंच ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

ग्रेटर नोएडा : पश्चिम बंगाल में हो रहे हमले के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका एवं नारेबाजी की।

इसके बाद एक पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राघव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा इस मामले में राष्ट्रपति को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार नहीं बल्कि गुंडागर्दी का काम करवा रहीं हैं। उन्होंने कहा आये दिन हो रहे अत्याचार से यह साबित होता है यह मामला एक साजिश के तहत हो रहा है।

इस मौके पर सतेन्द्र राघव जिला अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच गौतम बुद्ध नगर, कुलदीप शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल , राहुल नंम्बरदार, योगेश भाटी, जगबीर सिंह, संजीव गोविल, दर्शनलाल भारद्वाज, अन्नू पंडित , महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में महापंचायत को करेंगी संबोधित
पुलिस उत्पीड़न से आम आदमी त्रस्त : राजकुमार भाटी
किसान बेरोजगार सभा ने किया सेमकाॅन प्राइवेट लिमिटेड के सामने विरोध प्रदर्शन
क्या सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव छोड़ देंगे "इंडिया गठबंधन " का साथ? लड़ेंगे अकेले लोकसभा का चुनाव!
गांधी व शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा किसान मोर्चा नगर पालिक व नगर पंचायत में आयोजित करेगी किसान सभा
पिछड़े वर्ग की शिक्षा सहायता राशि को केंद्र सरकार ने बढ़ाया : होराम सिंह 
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
ग्रेटर नोएडा : भाजपा का खेलो भारत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
विकसित भारत अभियान के पहले सप्ताह के चौथे एंबेसडरर बने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
कुलदीप यादव बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव
भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की निकाय चुनाव को लेकर बैठक
इन पार्टियों के नेता बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर
भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने उज्ज्वला योजना के तहत बांटे
मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर शानदार जीत पर बांटी मिठाइयां