दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में मशहूर महिला सिंगर की मौत

मथुरा : आज तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शिवानी भाटिया अपने पति निखिल भाटिया के साथ नोएडा से आगरा जा रही थी। हादसे में शिवानी के पति भी घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है।

जानकारी के उताबिक थुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि शिवानी भाटिया अपने पति नितिन भाटिया के साथ कार से आगरा जा रही थीं। सुरीर के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इधर सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने घायल हालत में पड़ी शिवानी और निखिल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को मथुरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।

इलाज के दौरान शिवानी भाटिया ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति निखिल भाटिया की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शिवानी का शव दिल्ली ले गए हैं।

शिवानी भाटिया मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। वर्तमान में नोएडा में रहती थीं। वर्ष 2012 में टीवी शो ‘सुरों का महासंग्राम’ की उपविजेता रहीं। शिवानी दिल्ली एनसीआर में काफी चर्चित गायिका और कलाकार हैं।

सिंगर शिवानी आगरा, मथुरा, जयपुर, पटना समेत कई बड़े शहरों में म्यूजिक शो कर चुकी थीं। उनके पति निखिल भाटिया भी संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। शिवानी की मौत से उनके प्रशसंकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : नाबालिग से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा
रावण की जन्मस्थली बिसरख : राम की नहीं रावण की होती है पूजा
Lakhimpur Kheri violence: सुनवाई 8 नवंबर तक टली, पत्रकार की मौत की जांच पर यूपी से जवाब तलब
आज का पंचांग , 15 जून 2020 , जानिए आज का शुभ - अशुभ मुहूर्त
गाजियाबाद: कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति आज से शुरू
नगर पालिका के सफाईकर्मियों को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान
माता कृष्णा देवी के घर में जन्मे अजातशत्रु नेता ने भारत में जगाया राष्ट्रवाद की अलख: चेतन वशिष्ठ
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन कर रही है, जनता की मांगों की अनदेखी: आशा यादव
Delhi Girl Assault Case: राहुल गांधी ने की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात, कुछ देर बाद अरविंद केजरीवा...
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर को हुई भारी परेशानी
एनटीपीसी दादरी में स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़ा
फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल के माध्यम से गैंग रेप के आरोपी को मिली कठोर सजा
विश्व हृदय दिवस पर रचा गया इतिहास, गौतम बुद्ध नगर में एक दिन में 10 हज़ार लोगों का किया गया शुगर टेस्...
कोरोना के चलते अगले आदेश तक सुप्रीम कोर्ट बंद, सिर्फ तत्काल मामलों की होगी सुनवाई
आज का पंचांग 7 जून: देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
अब ग़रीब और लावारिस मरीज़ों का इलाज नही रुकेगा, यूपी के इस अस्पताल मे होगा इलाज़