ग्रेटर नोएडा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार

ग्रेटर नोएडा : आज को भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा की बिसरख मंडल बैठक आशु फार्म हाउस छपरौला, जारचा मंडल की बैठक रावल फार्म हाउस धूम मानिकपुर, दादरी मंडल की बैठक वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी, ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक अल्फा वन कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई. सभी बैठकों में मंडल के कार्यकर्ता , पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ इकाई मोर्चा प्रकोष्ठ ,कार्यकर्ता बुलाए गए. बैठक में आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई.

सभी बैठकों में मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण एवं वन जलवायु मंत्री डॉ. महेश शर्मा रहे. बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बड़ा है. आज भारत आर्थिक रुप से और सैन्य रूप में मजबूत हुआ है. केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी वर्गों के हित के कार्य करने का काम कर रही हैं.आज देश में बड़ी -बड़ी रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस वे सड़कें, हॉस्पिटल, कॉलेज और उद्योग स्थापित हो रहे हैं.अपने क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट बनने से विश्व पटल पर क्षेत्र को पहचान मिलेगी.अपने क्षेत्र में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे और उन से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगा. इसलिए सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और अपनी पार्टी की रीति नीति के विषय में जनता को बताएं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनता और कार्यकर्ता के बल पर आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

बैठक में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागरने कहा कि आज पूरे देश में और पूरे प्रदेश में विकास कार्य और सैकड़ों तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं से जन जन के कार्य होने से लाभ पहुंच रहा है. जैसे उज्जवल ता गैस योजना जनधन योजना अटल पेंशन योजना, आवासीय विकास योजना, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वृद्ध पेंशन योजना , सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना, फसल बीमा योजना, बैंक मुद्रा योजना से जनता को लाभ पहुंच रहा है. जनता आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता जीत दिलाएगी.

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वागत किया. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री, चंद शर्मा दादरी चेयरमैन गीता पंडित, लोकसभा संयोजक देवेंद्र खटाना, जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर नागर, मुकेश नागर, सुभाष भा,टी जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा , मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, डॉ. जतन लाल गर्ग, बृजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील मावी, राजा रावल, चक्रेश जैन, सतीश गुलिया, राहुल पंडित, सुनील सोनक, महेश शर्मा, अनु कटारिया, अन्नू पंडित, मूलचंद प्रधान, विनोद शर्मा, पंकज कौशिक, देवा भाटी, विमल पुंडीर, पवन रावल, राकेश राणा, सत्ते प्रधान, अजीत मुखिया, आनंद भाटी, गजेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, सतवीर भाटी, लक्ष्मण सिंघल, सतीश गोयल, बीना शुक्ला, मेघराज भाटी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजेंदर रावल आदि सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

किसानों की मांग को लेकर बीकेयू (भानू) करेगा धरना प्रदर्शन
मायावती के घर पर भाजपा का कब्जा
कचैड़ा मामला : सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने जेल में किसानों से की म...
भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की  जयंती मनाई
लखन भाटी बने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पर करारा प्रहार,  जितिन प्रसाद ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब हाथ में कमल 
बजट देश की प्रगति को और अधिक गति देने वाला : धीरेन्द्र सिंह
भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया :सुधीर भाटी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने  भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का किया वर्चुअल उद्घाटन
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया  ने किया प्रदर्शन
ज़ीशान आलम ने की सपा संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात
ग्रेटर नोएडा: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन
भाकियू नेता के साथ हज़ारों समर्थक गिरफ़्तारी देने को तैयार 
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 व 14  सितम्बर को , भाग लेने के लिए जाने प्रक्रिया, पढ़ें पूर...