सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

ग्रेटर नोएडा : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद जिला-गौतम बुद्ध नगर के बसपा-और सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताकर देश के दूसरे सर्वोच्च सदन लोकसभा में भेजने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बसपा नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पं. रवि कांत मिश्रा ने कहा कि देश में फासिस्ट ताकतों को रोकने, देश का भाई-चारा बचाने और जनमानस की परेशानियों को देखते हुए हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी ने सपा से गठबंधन किया और प्रदेश और देश की राजनीति को एक अलग राह दी है। इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना तय है। प्रदेश की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है और इस बार भाजपा को हराकर गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताएगी।

सपा के पूर्व नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। हमेशा जुमलेबाज़ी की है और हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया है। प्रदेश का सभी वोटर लामबंद हो चुका है और इस बार सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष में वोट करेगा और ये गठबंधन उत्तर प्रदेश में इतिहास रचेगा।

इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी पं. रविकांत मिश्रा, नोएडा विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी, वरिष्ठ बसपा नेता नरेश प्रधान, अविनाश यादव, रेशपाल अवाना, रविंद्र गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, योगेश भाटी, रवि शर्मा, ब्रह्मप्रकाश, बब्बू यादव, सुमित अम्बावत, कवित गुर्जर, अमित बैसोया, साहिल खान, राजेंद्र करोड़पति सहित सैकड़ों सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव 2023: सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विपक्ष हुआ समाप्त, गौतमबुधनगर हुआ भाजपामय :   डॉ० महेश शर्मा      
ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा भाजपा राजनैतिक हित के लिए संवै...
सपा की मासिक बैठक संपन्न
जनता का शोषण कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेगी सपा
देखें VIDEO, समाजवादी के इन नेताओं ने थामा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया ) का दामन
डंपिंग ग्राउंड मुद्दे पर कांग्रेस की हुई बैठक
फीस माफी को लेकर कांग्रेस और पेरेंट्स का जबरदस्त पर प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में निषाद पार्टी का कैडर कैम्प आयोजित 
आरएलडी चीफ चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत कई गांव का किया द्वारा ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वाग...
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा