एपीजे स्कूल ने मनाया ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’
ग्रेटर नोएडा : आज एपीजे इंटरनैशनल स्कूल के प्रांगण में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ मनाया गया | कक्षा छठी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा मानवीय अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए तथा अधिकारों के लिए जारी हर लड़ाई को ताकत को दर्शाया |
विद्यालय में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बड़े ही प्रभावशाली तरीके से लोगों को जागरूक किया | शक्ति सदन ने लड़कियों की सुरक्षा पर प्रदर्शन किया तो वही दूसरी ओर धैर्य सदन ने मानव अधिकार , बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ , समानता का अधिकार इत्यादि की आकर्षक प्रस्तुति दी | चारों सदनों में धैर्य सदन ने बेहतर प्रस्तुति दी जिसमें मधुरेन्द्र , अनीश खट्टर , कौस्तव , काव्यांजू , समृद्ध , मनन माहेश्वरी , अक्षत , हर्षिता , निशिका , प्रिय , प्रभराज इत्यादि विद्यार्थी प्रमुख थे |
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत किया और कहा कि यदि आपके अपने अधिकारों का हनन होता दिखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाओ तभी हमारा देश सुरक्षित रहेगा क्योंकि कल के भविष्य तुम ही हो | इसके साथ – साथ मानव अधिकारों के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा-पत्र स्वीकार किया था। तब से 10 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष मानवाधिकार दिवस के रूप में सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया। 12 अक्टूंबर, 1993 में सरकार ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया।