दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर फटा टायर, गई एक जान , सात घायल

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार का टायर फटने से असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिस कार में सवार 4 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि और सवारियां सिर्फ मामूली रूप से चोटिल हुई है। घटनास्थल पर पहुंची दनकौर पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर। घटना में थाना इकोटेक क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी प्रताप और नितेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सभी लोग अलीगढ़ के जट्टारी निवासी जगपाल(28) सोमवार की शाम गाजियाबाद से अपने परिवार के 7 अन्य लोगों के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से अलीगढ़ को जा रहे थे। बताया जाता है जिसमें 4 बच्चे, 2 महिला और उनके परिवार का अनुज सवार था। उनकी गाड़ी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंची। उसी दौरान उनकी गाड़ी का आगे का टायर फट गया। जिससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाडर से टकराकर कई पलटी खाते हुए पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग बुरी तरह से दब गए। बाद में मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जगपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी के यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी तेज गति में थी। उस का टायर फटने से हादसा हुआ है। जिसमें सभी लोग घायल हो गए हैं। एक की मौत मौके पर ही हो गई है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : घटतौली का आरोप लगा, कस्टमर का पेट्रोल पम्प पर हंगामा
प्रदेश सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू कर किया जनता का शोषण - आलोक नागर
आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 पर भाजपा गौतम बुद्ध नगर बिसरख मंडल में बैठक
सोलमेट्स-डेस्टिनेड टू बी टुगेदर पुस्तक का विमोचन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ कई बदमाश घायल
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
जीएल बजाज सीएसआर क्लब का "द जॉय ऑफ गिविंग" अभियान, जरुरत मंद बच्चों में पाठ्य सामग्री व कपड़ों का वि...
दनकौर नगर पंचायत परिसर में किसान एकता संघ की हुई पंचायत
जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों से मिले डीएम मनीष कुमार वर्मा, किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण ...
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान
ग्रेटर नोएडा : परीचौक पर बंद पड़े फ़व्वारे को चालू कराया।
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
AUTO EXPO 2018 : एक्सपोमार्ट में डीआईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जूते पाकर खिले बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड समिति ने निर्धन बच्चों के लिए संचालित स्कूल को एयर कूलर भेंट किया
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अमित राठी बने अध्यक्ष