किसानों की मांग को लेकर बीकेयू (भानू) करेगा धरना प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : आज भारतीय किसान यूनियन (भानू )की विशेष बैठक दनकौर कैंप कार्यालय पर हुई । बैठक की अध्यक्षता टीकम नागर व संचालन राजीव नागर ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने सभी सदस्यों के विचार विमर्श किया और उन्होंने कहा कि आगामी 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पूरे जनपद गौतम बुद्ध नगर के किसान दनकौर के जेपी हाईवे के उतार पर (गलगोटिया) के सामने धरने पर बैठेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप के निर्देशानुसार “भारत का किसान सड़कों पर “के आधार पर किया जा रहा है जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन और सरकार जल्द से जल्द किसान आयोग का गठन किया जाए 60 वर्ष के ऊपर की आयु के किसान को 5000 वृद्धा पेंशन दी जाए , किसान आयोग के गठन में केवल किसानों को रखा जाए. किसान आयोग को फसलों का मूल्य तय करने के लिए आजाद किया जाए. दुर्घटना में मरने वाले किसान से परिवार या पत्नी को एक करोड़ रुपए केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाए।

इसके अलावा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भानु कार्यकर्ता धरना करेगी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलराज भाटी, प्रदेश संरक्षक स्वतंत्र पाल सिंह, प्रदेश संयोजक राजेंद्र नागर, मंडल प्रवक्ता महकार नागर ,जिला अध्यक्ष जयवीर नागर, जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता भाटी, जगदीश शर्मा, प्रेम सिंह भाटी , विकास गुर्जर , तहसील अध्यक्ष राजकुमार नागर , अरुण शर्मा ,डॉ शकील ,जुल्फीकार, मास्टर धीरज, प्रदीप कसाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। — साभार खालिद सैफी

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : भाजपा का खेलो भारत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
भाजपा महिला मोर्चा का महिला सम्मेलन संपन्न
भाजपा की डाटा एनालिसिस गोष्ठी आयोजित 
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेगी सपा
आरएलडी चीफ चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को दी जन्मदिन की बधाई  
कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे  चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी 
किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देगी समाजवादी पार्टी
पुलिस उत्पीड़न से आम आदमी त्रस्त : राजकुमार भाटी
राष्ट्रपति चुने जाने पर रामनाथ कोविंद को भाजपा गौतमबुद्धनगर की टीम ने दी बधाई
चिटैहरा गाँव में ली सैकड़ो लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे : रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत
कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल :प्रिंस भारद्वाज
जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
पोलिंग बूथ बनाने को लेकर डीएम की राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक