ग्रेटर नोएडा : सपाइयों ने केक काटकर मनाया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन की खुशी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर एवं विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी ने केक काटा और कार्यकर्ताओं ने गरीबों में फल और मिष्ठान का वितरण किया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सरंक्षक नेता जी ने सदैव गरीब,मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम निरंतर कर रहे है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के सपनों को साकार करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन लगा दिया है उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में समाजवाद अलख जगाने का जो काम नेता जी ने किया है वह अद्वितीय है। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेता जी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किय। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया है। नेता जी ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान की है, उनके जीवन से सीख ले कार्यकर्ताओं को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, बिजेंद्र भाटी, राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, ओमदत्त शर्मा, इंद्रपाल छोकर, नवीन भाटी, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, वीरेन्द्र खारी, श्याम सिंह भाटी, रामटेक कटारिया, लखमी यादव, कृष्णा चौहान, मनोज डाढा, सुनीता यादव, कर्मवीर गुर्जर, शिमला यादव, सुनील बदौली, उधम पंडित, जतन भाटी, जगबीर नंबरदार, सुभाष भाटी, प्रमोद भाटी, सुरेंद्र नागर, अक्षय सिंह भाटी, महेश भाटी, इंतजार खान, कमल भाटी, कपिल सैफी, विक्रम प्रधान, यूनिस प्रधान, विनोद लोहिया, दयाराम शास्त्री, अब्दुल हमीद, कृशान्त भाटी, वीरेंद्र शर्मा, रघुराज यादव, आश्रेय गुप्ता, विकास यादव, सीपी सोलंकी, शौकत अली, अतुल यादव, हैप्पी पंडित, अमित भाटी, अनीस अहमद, अमन नागर, शरीफ खां, रोहित बैसोया, सुमित राणा, मयंक तंवर, जगत खारी, जितेन्द्र अग्रवाल, जय यादव, सलमू सैफी, सतेंद्र नागर, जुल्फिकार मलिक, बंटी प्रधान, विपिन नागर, इमरान खान, उमेश छौंकर, सत्यप्रकाश नागर, टीटू यादव, मुकेश त्यागी, रविन्द्र यादव, ललित यादव, मेराजुद्दीन उस्मानी, सुरेन्द्र भाटी, भूपेंद्र सिंह, साकिर अली, लखन यादव, चौ हसरूद्दिन, अलीम सलमानी, दीपक पल्ला, राहुल शर्मा, धनेश, तेजपाल तोमर, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में दलित वोटबैंक साधने के लिए कांग्रेस ने चलाया दलित संवाद कार्यक्रम
भाजपा ने देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, निकाला मौन जुलूस
सपाइयों ने बनाई ज्योतिराव फुले जी की जयंती,  नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में हुआ मंथन
भाजपा के 11 मंडलों और 1000 बूथों पर मनाया गया आजादी का जश्न
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया रामदास आठवले के मोम के पुतले का अनावरण
चुनावी ऐलान : सरकार बनी तो महिलाओं को तीन मुफ्त सिलेंडर व मुफ्त बस यात्रा का वादा- प्रियंका गांधी ...
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
दादरी में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है शोषण: रीबू श्रीवास्तव
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया
गौतमबुद्ध नगर में भी पार्टी छोड़ अभियान जारी, दादरी में ये नेता साइकिल पर हुए सवार, पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
त्रिपुरा के प्रभारी बनाए जाने पर ब्राह्मण सभा ने डॉ. महेश शर्मा को दी शुभकामनाएं
सपा ने पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
भाजयुमो 27 दिसंबर को कराएगी अटल भाषण प्रतियोगिता