राम जी के जन्म पर गौर सिटी में हुयी बधाई
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी के दादा दादी पार्क में चल रहे रामलीला मंचन में राम जन्म के अवसर और बधाई गीत हुए। दशरथ पुत्रों के नामकरण और सीता जन्म के प्रसंगों का भी भव्य मंचन हुआ। आयोजक श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने बताया रामलीला के दौरान रोजाना एक सामाजिक सन्देश दिया जा रहा है बच्चों द्वारा स्वच्छता और शिक्षा संबंधी जागरूकता हेतु नृत्य नाटिका के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी।
इस रामलीला को डिजिटल इंडिया से जोड़ते हुये इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जा रहा है साथ ही साथ 12×8 साइज़ की विशाल एल ई डी स्क्रीन पर भी विभिन्न स्थानों पर इसको प्रसारित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रदेश संयोजक , भाजपा श्री श्रीचंद शर्मा जी रहे।