आम जनता की आवाज बनेगी सेक्युलर मोर्चाः शिवपाल यादव
नोएडा। आज सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव सेक्टर-70 स्थित शिवराम यादव के निवास पर आए और यहां पर सेकुलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश व देश में सेकुलर मोर्चा का विस्तार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेकुलर मोर्चा आम जनता की आवाज है और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही सेकुलर मोर्चा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सर्कुलर मोर्चा जो जनता के साथ वादा करेगा वही कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेकुलर मोर्चा से भारी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। युवाओं को पार्टी ने प्रथम स्थान दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सर्कुलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता के बीच जाएं और सर्कुलर मोर्चा की नीतियों से अवगत कराएं।
इस मौके पर शिवराम यादव, ब्लॉक प्रमुख गढ रवि यादव, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन सतपाल, समाजवादी पार्टी के नोएडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, महेश यादव, लोकेश भाटी, वीरपाल अवाना, ठाकुर श्याम सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजेंद्र यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव आज उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 में बर्बरतापूर्वक गोली मारकर शैय्याग्रस्त कर दिए गए श्री जितेन्द्र यादव व पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण हिंसा की निंदा करते हुए मोर्चा की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख की आर्थिक मदद दी। सेक्यूलर मोर्चा के मेरठ मंडल प्रभारी डा. मरगूब त्यागी समेत सैंकडों कार्यकर्ता भी साथ रहे।