तस्करी के शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
नोएडा : यहाँ के नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी कर लायी जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है . साथ ही दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर शातिर किस्म के अपराधी हैं .
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.जयदेव उर्फ सोनू पुत्र तेजपाल सिंह नि0 ग्राम अगनपुर थाना सूरजकुण्ड जिला फरीदाबाद हरियाणा।
2.प्रमोद कुमार पुत्र दीपचन्द नि0 ग्राम अगनपुर थाना सूरजकुण्ड जिला फरीदाबाद हरियाणा।
बरामदगी का विवरणः-
1. अभि0 जयदेव उर्फ सोनू के कब्जे से 37 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का नाजायज व एक कार जायलो न0ं डीएल 1वाई डी 7335।
2. अभि0 प्रमोद के कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का नाजायज व एक कार बुलेरो एचआर 51 बीयू 2100 ।
आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 1203/2018 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना सैक्टर 49 नोएडा।
2. मु0अ0सं0 1210/2018 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना सैक्टर 49 नोएडा।