ग्रेटर नोएडा : गामा 2 में धूम धाम से किया जा रहा है गणेश महोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2, जी ब्लाक, की गली न. 9 में बिघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव “गणेश महोत्सव” का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है।

10 दिनों तक चलने वाले “गणेश महोत्सव” का शुभारम्भ गुरुवार 13 सितम्बर को सायं 7:30 बजे पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति जी की प्रतिमा स्थापना कर किया गया। इस अवसर पर गामा-2 को महिला मंडली ने भगवान श्री गणेश, शिव, कृष्ण, राम और माँ दुर्गा की भजन प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। गणेश महोत्सव के प्रथम दिन देर रात तक लोग भजन कीर्तन करते रहे।

आज से पूजा स्थल पर प्रतिदिन आरती एवं पूजन सुबह 7.30 बजे से 8.00 बजे और शाम 7 बजे से 9.00 बजे तक किया जायेगा। आयोजन के अंतिम दिन रविवार 23 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा। और शाम 4.00 बजे गणपति विसर्जन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

गामा-2 गली न. 9 में गणेश महोत्सव आयोजन पिछले पांच वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य सुबोध नेगी ने बताया कि गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों सोमपाल राठी, अनिल भदोरोया, जीतेन्द्र भाटी, बसंत भाटिया, धीरज चड्ढा, नरेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सरदार जी, सुबोध नेगी, रोबिन के अलावा गली न. 9 के सभी परिवारों के सहयोग से किया जाता है।


पूजन का समय प्रातः 7:30 AM – 8:00 AM

पूजन का समय सायं 7:00 PM – 9:00 PM

भंडारे का समय सुबह 11.30 AM

मूर्ति विसर्जन         सायं 4:00 PM

यह भी देखे:-

नवरात्रा सेवक दल (NSD) द्वारा आठवां विशाल नवरात्र महोत्सव आयोजन
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने नॉलेज पार्क स्थित गुरूद्वारे में मनाया गुरुपर्व
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐस सिटी में धूमधाम से की गई चित्रगुप्त व कलम, दवात की पूजा
जहांगीरपुर कस्बे में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की झांकी
नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी
गणेशोत्सव का हुआ समापन, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के साथ हुआ गणपति का विसर्...
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राष्ट्र चिंतना में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन संकल्प विषय पर गोष्ठी आयोजित
कल का पंचांग, 27 जनवरी 20234, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उद्यमियों ने निकाली प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा
धूमधाम से निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा
आज का पंचांग, 31  जुलाई 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 23 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री  चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन 
बिसरख मंडल भाजपा द्वारा चलाया गया देवालय में स्वच्छता एवं दीवार लेखन अभियान
आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त