द गर्ल इन रूम 105 : चेतन भगत
चेतन के इस उपन्यास की कथा केशव राजपुरोहित (निसंदेह, आईआईटी के पूर्व) के आसपास घूमती है, जो एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता है और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड जारा को भुलाने की कोशिश कर रहा है।जारा एक कश्मीरी मुस्लिम लड़की है, जबकि केशव संघ के एक बड़े नेता का बेटा है। कहानी का प्लॉट कश्मीर और आतंकवाद के आसपास का नजर आता है। चेतन ने अपनी किताब के बारे में लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। यह भी बताया कि पहले की तरह अपनी कहानी के लिए मुख्य किरदार का नाम कृष्ण के नाम पर ही रखा है।दिलचस्प तथ्य यह है कि उनकी किताब के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर जारी इस ट्रेलर के नीचे आ रहे कमेंट मिलेजुले हैं। यहां एक तरह की जंग भी मिल रही है और चेतन को पसंद करने वाले पाठकों का प्यार भी, द गर्ल इन रूम 105यह किताब अक्टूबर में बाजार में आ जाएगी। लेखक का दावा है कि यह ‘चेतन भगत की चिरपरिचित लव स्टोरी से थोड़ी अलग है।