जेवर : भाजपा के जनलकल्याण सम्मलेन में दो गुट भिड़े , लूट फायरिंग का आरोप 

ग्रेटर नोएडा: जेवर क्षेत्र  के सांसद के आदर्श   गांव नीमका में गुरुवार की शाम बीजेपी के एक कार्यक्रम में दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मार पीट, लूट व फायरिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया  है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें जेवर क्षेत्र के  गांव नीमका में गुरुवार को उत्तर प्रदेश  सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बीजेपी की ओर से जनकल्याण सम्मलेन कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए थे।  ग्राम प्रधान अरविंद पक्ष का आरोप है कि मंच से एक शख्स ने  प्रधान अरविंद के बारे में गलत बयानी शुरू कर  दी । जिससे प्रधान पक्ष नाराज हो गया और दनो पक्षों में कहा सुनीहो गयी ।
वही गांव वनबारी वास के प्रधान त्रिलोक चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां शाम करीब 7 बजे गांव नीमका निवासी अरविंद, मन्नू व सत्तू वहां पहुंचे और उनके साथ बुरी तरह मार पीट कर उनके गले मे पड़ी सोने की चेन लूट ली। उन्होंने अरविन्द पर  आरोप लगाया कि अरविंद ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे। आरोप है कि आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। त्रिलोक ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया है ।
इधर पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान नीमका के पक्ष में लोग कोतवाली पहुंचे और मामले को बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नही बनी।  जेवर एसओर राजपाल तोमर ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही आई है।

यह भी देखे:-

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
दर्दनाक : सड़क हादसे में दम्पति की मौत, मासूम घायल
बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मर्डर, पड़ोसी ने मारी गोली, मौत, गोली के चपेट में छोटा बच्चा भी आया
कैब बुक कराकर बदमाशों ने लूटी कार
नोएडा एसटीएफ के हत्थे चढ़ा डी कम्पनी का गुर्गा ईनामी बदमाश
हथियार की नोंक पर महिला से रेप का आरोप
साईं मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चैन
एसटीएफ नोएडा की कच्छा बनियान गिरोह से हुई मुठभेड़, ईनामी बदमाश को लगी गोली, चार गिरफ्तार
एटीएम क्लोन बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार
कोस्ट गार्ड में तैनात उप -निरीक्षक ने दर्ज करवाया अंसल बिल्डर के खिलाफ मुकदमा
बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर लगाया फर्जी रेप का आरोप , हुआ गिरफ्तार
छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, आनन-फानन में किया दाह संस्कार
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सुरक्षा में सेंध! केरल के गवर्नर के काफिले में घुसी SUV, दो  युवक गिरफ्तार 
19   वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान