घर में घुसे डकैतों ने बुजुर्ग से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा :  बादलपुर थाना क्षेत्र के दुरियाई गाँव में बीती रात आधा दर्जनडकैतों   ने दो घरों को निशाना बनाया।  डकैतों ने घर में मौजूद लोंगो को  बंधक बनाकर लाखों की ज्वैलरी और  लाखों के नकद लूट कर फरार हो गए।  इधर सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
जानकारी के मुताबिक दरियाई  गांव में डकैत चन्द्र प्रकाश के घर में घुसकर घर में मौजूद लोगो को उन्ही के कमरे में बन्द कर दिया। तीन बदमाश अंदर थे वहीँ दो बाहर निगरानी कर रहे थे।  इस दौरान  घर के बाहर सो रहे चन्द्र प्रकाश जग गए।  डकैतों ने  जब चन्द्र प्रकाश को देखा तो उन्होंने हथियार के बल पर  प्रकाश को हथियार के बलपर बन्धक बनाने की कोशिश की।  इधर  चन्द्र प्रकाश डकैतों  से भीड़ गए। डकैतों ने बुजुर्ग चन्द्र्रकाश की बेरहमी से पिटाई की।  डकैतों  ने चन्द्र प्रकाश को घायल कर घर में रखे लगभग 10 तोले सोने,  500 ग्राम चांदी के जेवर और  2 लाख रूपये नगद लूटकर फरार हो गए।
चन्द्र प्रकाश ने जब शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।  बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं भागते हुए उन्होंन बिजेंद्र के घर को निशाना बनाते हुए  5 तोला  सोना और 60 हज़ार रूपये नगदी की लूट कर फरार हो गए । ग्रामीणों ने वारदात की  सूचना  पुलिस को  दी।  जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके  पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया।  इधर पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर चोरी बता रही है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू  कर दी है।

यह भी देखे:-

रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ों की संपत्ति जब्त
गौतमबुद्ध नगर : वाराणसी के बीजेपी विधायक और बीकानेरवाला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाशों का गिरोह, चोरी के मोबाईल बरामद
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
बिस्कुट व्यापारी को गोली मारी , घायल
न्याय पाने के लिए भटक रही है शारीरिक शोषण से पीड़ित महिला शिक्षक
क्राइम करने आया लूटेरा पुलिस एनकाउन्टर में घायल
अवैध शराब और अवैध हथियार मामले में विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
ग्रेनो वेस्ट: फ्लैट में घुसकर माँ बेटी से लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
तस्करी में जब्त लाखों रुपये का शराब जब्त किया गया
देखें VIDEO, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मियों पर एफ़आईआर दर्ज
थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने व...
एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस 
गौतमबुद्ध नगर : जिला प्रशासन ने गुंडों पर लगाया गैंग्स्टर
कार से की जा रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चेन