कंपनी में काम करने वाली लड़कियों के साथ की छेड़छाड़
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के साइड 4 स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली तीन लड़कियों के साथ उनके बॉस ने छेड़छाड़ की। लड़कियों ने इसकी शिकायत कोतवाली में जाकर की
शुक्रवार को एक निजी कंपनी में काम करने वाली तीन लड़कियों के साथ उनके बॉस अजीब और राजेश ने काम करने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जब इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और नौकरी से निकालने की भी धमकी दी। पीड़ित लड़कियों का कहना है कि वह उस कंपनी में काम करती हैं। और उनके बॉस अजीब और राजेश आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जो उनका विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इन दोनों ने पहले भी कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। उनके साथ छेड़छाड़ की है शुक्रवार को भी एक लड़की के साथ इन दोनों ने अपने केबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की जब उसने इसका विरोध किया तो उसे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। पहले हुई और भी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ में उन्होंने भी अपने बॉस के खिलाफ कंपनी में हंगामा कर उनके खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कासना कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप का कहना है कि एक कंपनी में लड़कियों के साथ उनके बॉस ने उनके साथ छेड़खानी की पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। और आरोपियों को जल्दी पकड़ जेल भेजा जाएगा।