प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया किसान कल्याण कार्यशाला का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा : ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन जनपद के जेवर ब्लॉक में प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने विधिवत रूप से किया उद्घाटन किया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आज ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त ब्लॉकों में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जेवर ब्लॉक में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के माननीय आबकारी एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया गया।

उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत में किसान को अन्नदाता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश में किसान का विकास होगा तभी संपूर्ण भारत देश का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार किसानों के हितार्थ निरंतर रूप से कार्य कर रही है और इस प्रकार की योजनाएं ला रही है ताकि पूरे भारत के किसानों की आय आगामी 2022 तक दोगुनी की जा सके।

उन्होंने कहा कि आज आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को नई नई तकनीक के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया है और उनके द्वारा नए-नए प्रजातियों के बीजों का प्रयोग करते हुए तथा अपनी लागत को कम करते हुए किस प्रकार अपनी आमदनी को बढ़ाया जा सकता है यह संपूर्ण जानकारी वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को उपलब्ध कराई गई है। अतः समस्त किसान बंधु वैज्ञानिकों के द्वारा बताई गई विधियों का प्रयोग अपनी खेती में आवश्यक रूप से करें ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लाभार्थ अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं और अनुदान से संबंधित किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो इसके लिए उनके बैंक खातों में सब्सिडी की धनराशि सीधे भेजी जा रही है, जिससे किसानों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसानों को और अधिक जागरुक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस महत्वपूर्ण किसान कार्यशाला में कृषि से संबंधित किसानों के हितार्थ विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा स्टाल लगाकर नई नई तकनीक एवं नए-नए बीज आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी मंत्री जी के द्वारा इस अवसर पर आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका प्रयोग करने के लिए कहा गया और खेती में आमदनी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा इस अवसर पर जैविक खेती के संबंध में विस्तार से किसानों को अवगत कराया गया। छोलस वैज्ञानिक केंद्र के डॉक्टर लक्ष्मीकांत विषय वस्तु विशेषज्ञ ने इस अवसर पर किसानों को बड़े स्तर पर नई नई तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई और सभी किसानों को खेती में कम लागत के संबंध में विस्तार से अवगत कराया तथा उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक कृषि एके बिश्नोई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पुलिस जगतराम जोशी, तहसीलदार अभय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस के द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लेकर अपनी अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा जनपद के ब्लाक दनकौर,विसरख एवं दादरी में भी किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन करते हुए किसानों को नई-नई तकनीकी जानकारी आज ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को मिली आधा दर्जन पेट्रोलिंग गाड़िया...
दिल्ली सरकार:: दुनिया की बनी पहली ऐसी सरकार जो अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगी इस्तेमाल
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा
कोरोना काल में की गई जनसेवा के लिए नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को आईएमए ने किया सम्मानित
इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में जोरदार वापसी की
कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
उम्मीद एक सामाजिक संस्था का जागरूकता अभियान, कालेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया
ऐतिहासिक बाराही मेला का आगाज़, शेख चिल्ली की कॉमेडी देख दर्शक हुए लोटपोट
जहरीले धुएं की चपेट में आकर बुजर्ग दम्पति की मौत
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में ग्रहणों प्रेस क्लब ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडित के परिजनों के साथ मिलकर की DCP से मुलाकात
ग्रेटर नोएडा : कारों के महाकुम्भ ऑटो एक्सपो के लिए तैयार हुआ सुरक्षा का खाका, सेलेब्रेटी होंगे शामिल
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
नोएडा एक्सटेंशन की पैंतीस सोसाइटी के कायस्थों ने एक साथ आकर दिखाई ताकत
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्य के लिए मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री