जानिए क्यों स्पा सेंटर के अन्दर का नज़ारा देख उड़ गए पुलिस के होश

नोएडा : शहर के सेक्टर-18 में एक स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ कर पुलिस ने संदिग्ध हालात में छह लड़कों व 12 लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर स्पा सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-18 के जी ब्लॉक में स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट ऑपरेट हो रहा था। इस बारे में सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रथम पीयूष सिंह ने पुलिस की टीम के साथ ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई और युवक व युवतियां इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से छह लड़कों और 12 लड़कियों को दबोच लिया। इनमें कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है की स्पा सेंटर सुबह नौ बजे खुल जाता था। तब से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता था। यह खेल रात 11 बजे तक चलता रहता था। यहां काम करने वाली लड़कियों को रोजाना पैसे मिलते थे। ये लड़कियां कमीशन पर होती थी। एक ग्राहक से जितना पैसा मिलता था, उसका 25 से 35 प्रतिशत हिस्सा लड़कियों को मिलता था। शेष रकम स्पा मालिक व मेंटनेंस में लगता था। पुलिस लड़कियों के प्रोफाइल के बारे में पता लगा रही है। बताया जाता है कि सुबह से रात तक यहां 100 से अधिक लोग रोजाना आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथापा रही है। लेकिन मसाज के नाम पर यहां काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा था इस लिए पुलिस भी सवालो के घेरे में है। स्पा सेंटर के आसपास के लोगों को कहना है कि इसके बारे में सेक्टर-18 में सबको पता है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग , 21 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, यूपी पुलिस को मिले 177 आरक्षी
मां -बेटे की मौत का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
राम रहीम के अनुयायी पति-पत्नी ने की शर्मसार करने वाली काली करतूत
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश और सिपाही घायल
कार का लॉक तोड़कर चोरों ने 11 मोबाईल पर हाथ साफ़ किया
UPDATE: साथी छात्रा को छात्र ने पहले गले से लगाया फिर सीने में मार दी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाय...
ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज आने से घर में उत्तरा युवक की मौत
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
लूट कर रहे बदमाशों से भिड़ा गार्ड, बदमाशों ने गोली मारी, मौत
6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
देखें VIDEO, दिल दहला देगी ये खबर, पत्नी ने दी पति को खौफनाक मौत
बिहार के पूर्व सीएम के फ़्लैट में हुई चोरी का नोएडा पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
कासना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
पकड़ा गया बंद कम्पनियों में चोरी करने वाला गिरोह