ग्रेटर नोएडा में फ्लावर शो 9 मार्च से, महकेंगे सैकड़ों किस्म के फूल
ग्रेटर नोएडा : शहर के सम्राट मिहिर भोज पार्क में आगामी शुक्रवार, 9 मार्च से रविवार 11 मार्च तक पुष्पोत्सव का आयोजन होगा। तीनों दिन आम लोगों के लिए पार्क में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसमें इस बार मेरीगोल्ड थीम रखी गई है।
विभिन्न कंपनियां और नर्सरी पार्क में प्रदर्शनी लगाएंगी। साथ ही लोग यहां से पौधे, बीज, खाद व गमले खरीद सकेंगे। तीनों दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन शुक्रवार को राजस्थानी और जादूगर सम्राट का कार्यक्रम होगा। शनिवार को स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं मेहँदी पेंटिंग कम्पटीश होंगी, जिसमें स्कूली बच्चे और शहर के लोग भाग ले सकेंगे।